वाचा के प्रदेश को अपना बना लेने के लिए विश्वास
वाचा के प्रदेश को अपना बना लेने के लिए विश्वास
के माध्यम से साझा करें
शक्तिशाली विश्वास पाएं, जिसकी वजह से आप परमेश्वर के आशीषों की वादा की गई भूमि पाएंगे! Joseph Prince के इस महत्वपूर्ण संदेश में, वचन से देखें कि कैसे विश्वास करना केवल प्रभु के बारे में एक अच्छी राय रखने के बारे में है, और जानें कि उपचार, व्यावहारिक प्रावधान और आवश्यक सफ़लताएं पाने के लिए आपके दिल में विश्वास कितनी आसानी से प्रकट किया जा सकता है। जाने कि आप कैसे:
• यह विश्वास करने पर कि आपके लिए आवश्यक हर आशीष का पूरा भुगतान हमारे प्रभु यीशु ने क्रूस पर कर दिया है, एक कृपा से भरपूर, विजयी जीवन जी सकते हैं।
• उसके बारे में अच्छी राय रखने पर और अपने लिए उसके प्रेम पर भरोसा करने पर अपने अंदर और अपने माध्यम से परमेश्वर की चमत्कारी शक्ति के काम करने का अनुभव कर सकते हैं।
• सुसमाचार की ख़ुशख़बरी सुनते रह सकते हैं और उपचार व प्रावधान के चमत्कार को प्राप्त करने के लिए अपने दिल में विश्वास को सहजता से उभरते हुए देख सकते हैं।
• परमेश्वर के वचनों में दिए गए वादों पर सही विश्वास कर सकते हैं और पवित्र आत्मा को संकेतों, आश्चर्यों और चमत्कारों के साथ उसकी सच्चाई की गवाही देते हुए देख सकते हैं।
प्रिय, अपने दिल को यह विश्वास करने दें कि परमेश्वर आपके लिए अच्छा है और वह आपसे प्रेम करता है, और यीशु के पूरे किये गए कार्य के माध्यम से अपने लिए हर आशीर्वाद पाना शुरू करें!
इस संदेश का प्रचार 28 नवंबर 2021 को अंग्रेज़ी में किया गया था।
इसी तरह और भी








































































