कैसे बहुत सारे सुंदर दिन देखें
कैसे बहुत सारे सुंदर दिन देखें
के माध्यम से साझा करें
जैसे आप नए साल की ओर देखते हैं, यह जानें कि परमेश्वर ने आपके लिए बहुत सारे सुंदर दिन तैयार किए हैं! अगर आपने 2020 में मुश्किल दिनों का अनुभव किया हो, तो भी, हिम्मत न हारें। Joseph Prince का यह प्रोत्साहित करने वाला संदेश आपको दिखाएगा कि कैसे आपके पिता ने सब कुछ फिर से अच्छा हो जाने वाले और महिमा के दिनों को आपके आगे रखा है और यह संदेश आपको सिखाएगा कि कैसे आप उनमें दिन-ब-दिन चल सकते हैं। जानें कि कैसे आपः
• जिनमें “”आशा नहीं बची””, ऐसी परिस्थितियों में बड़े बदलाव का अनुभव कर सकते हैं जब आप परमेश्वर के वचन के अभिषिक्त प्रचार को सक्रिय रूप से सुनने की एक आदत को विकसित करते हैं।
• अपने चमत्कार के होने की जगह बना सकते हैं जब आप अपने आसपास की लगातार नकारात्मकता में भाग लेना बंद कर देते हैं।
• परमेश्वर से जवाबों को ऐसा बहते हुए देख सकते हैं जैसा पहले कभी नहीं, जब आप हर ध्यान बटाने वाले कारण को हटा कर परमेश्वर के साथ प्रार्थना में समय बिताते हैं।
• पृथ्वी पर स्वर्ग के दिनों का आनंद उठा सकते हैं जब आप उन शब्दों पर निगरानी रखते हैं जिन्हें आप अपने जीवन और अपने प्रियजनों के ऊपर बोलते हैं।
परमेश्वर के भविष्यवाणी वाले वचन में से अपने लिए बुद्धि की इन बेशकीमती बातों को ग्रहण करें, और अपने आने वाले समय में बहुत सारे सुंदर दिनों को जीना शुरू करें!
























