आर्थिक सफ़लता के लिए बुद्ध
परमेश्वर को आपकी आर्थिक तरक्की में दिलचस्पी है। इस रहस्योद्घाटन से भरे संदेश में, आप अपने वित्त को संभालने के लिए परमेश्वर की बुद्धि को जानेंगे ताकि आप इस संसार के लिए एक आशीष और उसकी महिमा की गवाही बन सकें। जब Joseph Prince लूका 19 में दस सेवकों के दृष्टांत और पुरानी वाचा में यूसुफ की कहानी के बारे में बताते हैं तो आप देखेंगे कि कैसे परमेश्वर चाहता है कि आप धन प्रबंधन के लिए उसका व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करें ताकि आप:
– अपने परिवार और आने वाली पीढ़ियों के कल्याण की रक्षा कर सकें।
– दूसरों को उदारता से आशीष देने के लिए अच्छी स्थिति में आ सकें।
– परमेश्वर की भलाई का एक स्पष्ट प्रमाण बन सकें, जो दूसरों को उसे जानने के लिए प्रेरित करता है।
– उसके द्वारा दिए गए संसाधनों का प्रबंधन करके उसका पुरस्कार पा सकें।
यह जानकर परमेश्वर के साम्राज्य के एक अच्छे सेवक बनें कि वो क्यों और कैसे आपको आर्थिक रूप से सफ़ल बनाना चाहता है!
इस संदेश का प्रचार 17 नवंबर 2019 को अंग्रेज़ी में किया गया था।