जब अवसर आपके खिलाफ हो
क्या जीवन एक कठिन संघर्ष जैसा लग रहा है? जानिए कि जब परिस्थितियाँ आपके विरुद्ध दिखाई देती हैं, तब भी परमेश्वर आपके हाथ में मौजूद साधारण चीज़ों का उपयोग करके आपके लिए विजय का मार्ग कैसे खोल सकता है। इस उत्साहवर्धक और व्यावहारिक संदेश में, जोसेफ प्रिंस बाइबल में विश्वास के नायकों के जीवन से सीख देते हैं और दिखाते हैं कि आप कैसे:
• हर चुनौती का सामना इस भली आशा के साथ कर सकते हैं कि कुछ अच्छा ही होगा, यह जानते हुए कि प्रभु आपके साथ है।
• जब आप परमेश्वर को कदम-कदम पर अपनी अगुवाई और मार्गदर्शन करने देते हैं, तब अपने कार्य-क्षेत्र, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन या सेवकाई—हर परिस्थिति में विजयी हो सकते हैं।
• आपके पास जो थोड़ा है, उसके साथ विश्वास में आगे बढ़ सकते हैं और देख सकते हैं कि परमेश्वर उस थोड़े को बहुतायत में बदल देता है।
• संसार के तरीकों के बजाय प्रभु और उसके तरीकों पर निर्भर रह सकते हैं और देख सकते हैं कि उसकी अलौकिक सामर्थ परिस्थितियों को आपके पक्ष में कर देती है।
प्रिय, देखें कि हर परिस्थिति में विजय पाने के लिए प्रभु का आपके साथ और आपके पक्ष में होना ही पर्याप्त है। अपनी दृष्टि उसी पर लगाएँ और उसके पीछे चलें, और वह आपको पूँछ नहीं, सिर ठहराएगा!
इस संदेश का प्रचार 3 अप्रैल 2022 को अंग्रेज़ी में किया गया था।