सुरक्षा का वादा-भजन 91 के सत्य
इस संसार में खतरे, मुसीबतें और बुराई भले ही चारों ओर फैली हों, लेकिन परमेश्वर की संतान होने के नाते आपको चौबीसों घंटे पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध है! जोसेफ प्रिंस इस गहराई से भरे सुरक्षा के भजन—भजन संहिता 91—के माध्यम से बताते हैं कि आप और आपके प्रियजन आतंक, बीमारियों और किसी भी प्रकार की देखी-अनदेखी बुराई से कैसे 24×7 सुरक्षित रह सकते हैं। देखिए कि कैसे आपको परमप्रधान की उस गुप्त जगह तक पहुँचा दिया गया है, जहाँ कोई भी बुरा या हानिकारक तत्व आपके पास तक नहीं आ सकता। सर्वशक्तिमान की छाया में शरण लीजिए, हमारे वाचा-निभाने वाले परमेश्वर द्वारा दी गई सुरक्षित पनाह का आनंद लीजिए, और हर डर से मुक्त होकर परमेश्वर की सुरक्षा और व्यवस्था में एक बेख़ौफ़ जीवन जीइए!
इस संदेश का प्रचार 20 जुलाई 2014 को अंग्रेज़ी में किया गया था।







