सही समय, सही स्थान का Kairos वर्ष – भाग 1

23 मिनट
3 अगस्त 2023
साझा करे

2023 सही समय और सही स्थान का Kairos वर्ष है! यह इस वर्ष की थीम है जिसे 8 जनवरी 2023 को New Creation Church की दर्शन-रविवार सभा में बताया गया था।

प्रभु इस साल कुछ बेहद ख़ास चीज़ कर रहे हैं। हम एक अच्छे अवसरों वाले और हमारे भले के लिए अच्छी बातों के होने वाले समय में प्रवेश कर रहे हैं जहाँ प्रभु ऐसा करेंगे कि हम, यानि उनके लोग, सही समय और सही जगह में होंगे, जहाँ हम दिव्य आशीष, सुरक्षा और अच्छी सफलता के लिए स्थित किए गए होंगे।

पास्टर Joseph Prince ने सभोपदेशक 9:11 से थीम का खुलासा किया,
“”फ़िर मैंने धरती पर देखा कि-
न तो दौड़ में वेग दौड़नेवाले,
और न युद्ध में शूरवीर जीतते,
न बुद्धिमान लोग रोटी पाते,
न समझवाले धन,
और न प्रवीणों पर अनुग्रह होता है;
वे सब समय (‘इब्रानी भाषा में – ‘eth’, या यूनानी भाषा में – ‘kairos’) और संयोग (‘qarah’) के वश में हैं।””

संसार में सारी गड़बड़ी और अंधेरे के बीच में भी, हम यह अपेक्षा कर सकते हैं कि पवित्र आत्मा दिव्य अवसरों में पाए जाने के लिए हमारी अगुवाई और मार्गदर्शन करेगा ताकि हम इस पूरे साल बहुत से लोगों के लिए आशीष का कारण बन सकें।
इस संदेश का प्रचार 8 जनवरी 2023 को अंग्रेज़ी में किया गया था।

सब्सक्राइब