हमारे चर्च और जीवन के लिए स्तंभ
जब आप कलीसिया के चार स्तंभों को प्राथमिकता देते हैं, तो अपनी सेवकाई और अपने जीवन में परमेश्वर की सामर्थ और अभिषेक के महान कार्य का अनुभव करें! प्रेरितों के काम की पुस्तक में आरम्भिक कलीसिया के इस अध्ययन के द्वारा जानें कि आपकी कलीसिया और आपके व्यक्तिगत जीवन में क्या नया जीवन और नई सामर्थ लाता है—चाहे वह आपके स्वास्थ्य, संबंधों या यहाँ तक कि आर्थिक स्थिति का क्षेत्र हो। इस संदेश में जानें कि आप कैसे:
• मसीह-केंद्रित शिक्षाओं को सुनते हुए नई वाचा की आशीषों में चल सकते हैं।
• जब आप अपनी स्थानीय कलीसिया से जुड़े रहते हैं और अन्य विश्वासियों के साथ संगति का आनंद लेते हैं, तब जिन क्षेत्रों में कमी है वहाँ परमेश्वर की व्यवस्था प्राप्त कर सकते हैं।
• पवित्र प्रभु-भोज में सहभागी होकर स्वास्थ्य और चंगाई का अनुभव कर सकते हैं।
• प्रार्थना के द्वारा अपने संबंधों में कलह और संघर्ष पर जय पा सकते हैं।
परमेश्वर की संतान, स्थानीय कलीसिया से जुड़े रहने के महत्व को जानें, और प्रोत्साहित हों क्योंकि आज भी पवित्र आत्मा मसीह की देह के द्वारा चमत्कार करता है, वरदान बाँटता है और आपकी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।
इस संदेश का प्रचार 13 मार्च 2022 को अंग्रेज़ी में किया गया था।