पवित्र आत्मा की शक्ति से संचालित जीवन जीएँ
आज समाचारों और सोशल मीडिया में अनेक प्रकार की आवाज़ों और विचारों के बीच, नवीनतम चलनों, नए आहारों और व्यायाम की विधियों, या उन और “अच्छी बातों” में उलझ जाना आसान है जिन्हें हमें करना चाहिए। पर क्या वास्तव में यही परमेश्वर की हमारे लिये सर्वोत्तम इच्छा है? फिर जीवन में मार्गदर्शन पाने के लिये हम किस पर निर्भर करें? इस प्रकाशन से भरे संदेश में, पवित्र आत्मा के साथ उस अद्भुत सम्बन्ध को नए सिरे से जानिए, जो हमें हर समय अगुवाई और शिक्षा देने के लिये हमारे साथ उपस्थित रहता है (यूहन्ना 14:26)। देखिए कि जब आप पवित्र आत्मा की अगुवाई में चलते हैं, तब आप अच्छे सफलता-भरे जीवन का अनुभव कैसे कर सकते हैं, और अन्य भाषाओं में प्रार्थना करने से मिलने वाले सामर्थी लाभों का आनंद कैसे उठा सकते हैं!
इस संदेश का प्रचार 17 मार्च 2024 को अंग्रेज़ी में किया गया था।