यीशु ने अंतिम रेखा को आपका शुरुआती बिंदु बना दिया है
जब आप असफल होते हैं, तो क्या आप परमेश्वर के पास जाकर यह कहते हैं कि आप कितने निकम्मे और पापी हैं? या फिर आप उसके पास निर्भीक होकर यह विश्वास करते हुए जाते हैं कि मसीह में आप अब भी धर्मी हैं? जोसेफ प्रिंस बताते हैं कि क्यों यही दूसरा दृष्टिकोण आपको अनुग्रह प्राप्त करने में मदद करेगा ताकि आप अपनी कमज़ोरियों और चुनौतियों पर जय पा सकें। फिर से उठ खड़े होइए, आत्मविश्वास के साथ चलिए, और जीवन में शेर की तरह निर्भीक बनिए क्योंकि यीशु ने आपको धर्मी बना दिया है। विजयी मसीही जीवन, जिसमें आप परमेश्वर पिता के साथ निकटता का आनंद लेते हैं और पाप पर प्रभुत्व पाते हैं, वहाँ से शुरू होता है जहाँ आप जान जाते हैं कि आप मसीह में सदा के लिए क्षमा पाए हुए, धर्मी और पूर्ण हैं!
इस संदेश का प्रचार 25 मई 2014 को अंग्रेज़ी में किया गया था।