आपके ऊपर से उनकी आशीषें बदली या वापिस पलटाई नहीं जा सकतीं
आपके ऊपर से उनकी आशीषें बदली या वापिस पलटाई नहीं जा सकतीं
के माध्यम से साझा करें
इस आर्थिक संकट के समय के दौरान, प्रभु चाहते हैं कि आपको आशीष देने के उनके वायदे को लेकर आप पूरी तरह से आश्वस्त हों। Joseph Prince के इस विश्वास बढ़ाने वाले संदेश में, इब्रानियों 10 के अध्ययन में गहराई तक जाएँ और देखें कि क्यों कोई भी चीज आपके जीवन में प्रभु के प्रबंध और आपूर्ति करने की योजना को बदल या वापिस पलटा नहीं सकती। जानें कि आप कैसे:
• भविष्य को लेकर डर से स्वतंत्र हो सकते हैं जब आप यह देखते हैं कि कैसे प्रभु ने आपके ऊपर उनकी आशीषों की आज्ञा को ठहराया है।
• हियाव से उनके पास आ सकते हैं, और जिन बड़े बदलावों और सफलताओं की आपको ज़रूरत है, उनके लिए आप उन पर भरोसा कर सकते हैं।
• उनकी ओर से आपके लिए सबसे अच्छे जीवन का अनुभव कर सकते हैं जब आप उनके पूरे किए गए कार्य में शरण, और प्रबंध व आपूर्ति को पाते हैं।
• ऐसी दृढ़ और मज़बूत शांति से जी सकते हैं जो आपके शरीर में, मन में, विचारों और भावनाओं में विश्राम, अच्छे स्वास्थ्य और संपूर्णता को लाती है।
प्रिय, परमेश्वर ने आपको आशीष देने की शपथ खाई है, और ऐसी कोई मुश्किल परिस्थिति नहीं, आर्थिक मंदी या नुकसान नहीं, या शत्रु की दुष्ट चाल नहीं जो उनके वायदे को वापिस पलटा सके!
इस संदेश का प्रचार 12 जुलाई 2020 को अंग्रेज़ी में किया गया था।











