जो आपका है उसपर दावा करें
“क्या आप यह जानना चाहते हैं कि परमेश्वर ने आपके लिए जो कुछ संजोकर रखा है, उसे आप कैसे पा सकते हैं? इस सामर्थी संदेश में पास्टर प्रिंस बताते हैं कि परमेश्वर की प्रिय संतान होने के नाते आप अपनी विरासत को कैसे सक्रिय रूप से ग्रहण कर सकते हैं। आप यह जानेंगे कि परमेश्वर के वचन पर मनन करना ही वह मुख्य कुंजी है जिससे प्रभु की हर प्रतिज्ञा और आशीष आपके लिए खुलती है। और यह भी जानेंगे कि यह सरल अभ्यास ही आपको वह बुद्धि प्रदान करता है जिसकी ज़रुरत जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने और अधिकारपूर्वक जीने के लिए होती है। इसलिए अब और प्रतीक्षा न कीजिए, जो कुछ आपका है, उसे आज ही विश्वास से ग्रहण करना शुरू कीजिए!
इस संदेश का प्रचार 22 सितंबर 2024 को अंग्रेज़ी में किया गया था।