धीमे होने की कला
क्या छुट्टी पर होने पर भी आपके लिये धीमे होना कठिन है? क्या जीवन की माँगों और जिम्मेदारियों के बीच आपको कभी राहत नहीं मिलती? सीखिए कि कैसे ठहरना है और अपने आपको परमेश्वर के विश्राम के मार्गों के साथ मेल में लाना है, जो व्यवस्था और सच्ची उन्नति की ओर ले जाते हैं। पास्टर प्रिंस के इस प्रकाशन से भरे संदेश में जानिए कि परमेश्वर ने सब्त के सिद्धांत को क्यों स्थापित किया, और क्यों आपके स्वास्थ्य और भलाई के लिये यह आवश्यक है कि आप धीमे होना आरम्भ करें। जानिए कि बाइबल का विश्राम गतिविधियों की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि क्रूस पर यीशु के पूर्ण किए हुए कार्य के प्रकाशन में शांति की उपस्थिति है। “विश्राम” आपके अपने जीवन में व्यावहारिक रूप से कैसा दिखाई दे सकता है, इस विषय में एक व्यक्तिगत वचन ग्रहण कीजिए, और ऐसी सफलताओं और आनंद का अनुभव करना आरम्भ कीजिए जैसा पहले कभी नहीं किया!
इस संदेश का प्रचार 2 जुलाई 2023 को अंग्रेज़ी में किया गया था।