परमेश्वर के राह में मजबूती और शक्ति के साथ रहें
परमेश्वर के राह में मजबूती और शक्ति के साथ रहें
के माध्यम से साझा करें
क्या आप स्वास्थ्य को लेकर किसी चिंता, डॉक्टर की किसी नकारात्मक रिपोर्ट, या “बूढ़े होने” के विचार को लेकर परेशान हैं? पवित्रशास्त्र से जानिए कि हमारे प्रभु यीशु ने आपके लिए वह कीमत चुका दी है, ताकि आप एक लंबे, स्वस्थ और संतोषजनक जीवन का आनंद ले सकें! बाइबल में विश्वास करने वाले स्त्री-पुरुषों की कहानियों के द्वारा जानें कि बीमारी पर जय पाने और शारीरिक रूप से सामर्थी बनने की कुंजियाँ क्या हैं। जानें कि आप कैसे:
• जब आप स्वयं को परमेश्वर के वचन से भर लेते हैं, तो उसकी चंगाई और स्वास्थ्य को प्राप्त कर सकते हैं।
• जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, तब भी उसकी उत्तम स्वास्थ्य और सामर्थ की प्रतिज्ञाओं पर विश्वास करके अपनी जवानी के नए होने का अनुभव कर सकते हैं।
• पवित्र प्रभु-भोज को सही रीति से समझने पर अपने पूरे अस्तित्व में शांति और संपूर्णता का आनंद ले सकते हैं।
• वचन में यीशु पर अपनी आँखें लगाकर अपनी थकान और दुर्बलता के बदले परमेश्वर की अलौकिक सामर्थ प्राप्त कर सकते हैं।
प्रिय, परमेश्वर चाहता है कि आपके जीवन के सभी दिनों में आप सामर्थ से भरपूर और अच्छे स्वास्थ्य में रहें। उसकी पुनर्स्थापित करने वाली सामर्थ को ग्रहण करें, जो प्रतिदिन आपकी सामर्थ और जवानी को नया करती है!
इस संदेश का प्रचार 20 फ़रवरी 2022 को अंग्रेज़ी में किया गया था।
































