प्रार्थना जो चिंता दूर करती है
जब आप कोई बुरी खबर सुनते हैं, या कोई ऐसी बात होती है जो आपको परेशान करती है, तब आप क्या करते हैं? जब चिंता, फिक्र या भय धीरे-धीरे आकर आपके हृदय को घेर लेते हैं, तब आप स्वयं को कैसे शांत करते हैं? इस संदेश में, पास्टर प्रिंस हमारे साथ उस प्रार्थना को साझा करते हैं जिसे हम हर परिस्थिति में कर सकते हैं—अन्य भाषाओं में प्रार्थना करना! देखिए कि यह प्रार्थना परमेश्वर का दिया हुआ ऐसा वरदान है, जिसे उसने इसलिये ठहराया कि पवित्र आत्मा हमारी हर आवश्यकता और परिस्थिति में हमारी ओर से बिनती करे, और अपने शांति से हमारे हृदय और मन की रक्षा करे। यह भी सीखिए कि आप अन्य भाषाओं में प्रार्थना करके स्वयं को परमेश्वर की बुद्धि के साथ कैसे मेल में ला सकते हैं, उसकी अगुवाई प्राप्त कर सकते हैं, उसके विश्राम में प्रवेश कर सकते हैं, और जहाँ कहीं तथा जब कभी आवश्यकता हो, तरोताज़ा हो सकते हैं।
इस संदेश का प्रचार 12 नवंबर 2023 को अंग्रेज़ी में किया गया था।