बाहर व्यस्त, भीतर विश्राम
क्या आप इन दिनों यहाँ-वहाँ की व्यस्तताओं में उलझे हुए हैं? क्या जीवन में चल रही हर बात के बीच विश्राम लेना कठिन लगता है? इस संदेश में, पास्टर प्रिंस पवित्रशास्त्र से व्यावहारिक सत्यों को साझा करते हैं कि कैसे हम अपने चारों ओर हो रही सब बातों के बीच भी परमेश्वर के अलौकिक विश्राम का अनुभव कर सकते हैं। सीखिए कि कैसे आप क्रूस पर उसके पूर्ण किए हुए कार्य के कारण हर परिस्थिति में मसीह के साथ बैठे रह सकते हैं, और कैसे भीतर का वह विश्रामपूर्ण भाव आपके जीवन में परमेश्वर की आशीषों के द्वार खोल देता है। प्रोत्साहित हों, जब आप देखते हैं कि हर चुनौती जिसका आप सामना करते हैं, उसकी अलौकिक शांति, विश्राम और व्यवस्था में और अधिक भरोसा करने का अवसर है!
इस संदेश का प्रचार 12 मई 2024 को अंग्रेज़ी में किया गया था।