प्रभुभोज आपके अंधकारमय समय में जीवन भर देता है
जब जीवन में घोर अंधकार छा जाए और सब कुछ खोया-सा लगे, तो रोटी और दाखमधु निकालिए! जोसेफ प्रिंस अब्राहम और मेल्कीसेदेक की मुलाक़ात के ज़रिए यह बताते हैं कि पवित्र भोज संकट और निराशा के समय जीवन, शांति (शलोम) और मुक्ति लेकर आता है। समझिए कि यह रोटी और दाखमधु किस बात का प्रतीक हैं, इन्हें आदर और विश्वास के साथ कैसे ग्रहण करें, और सुनिए उन अद्भुत गवाहियों को जहाँ लोगों ने इस वाचा-भोजन के माध्यम से चमत्कारी मुक्ति पायी। आज आपके जीवन में चाहे जो भी चुनौती हो—अपने महायाजक यीशु द्वारा दी गई रोटी और दाखमधु को ग्रहण कीजिए और उसके अनुग्रह की मेज़ पर से वह सब कुछ प्राप्त कीजिए जिसकी आपको सचमुच ज़रूरत है।
इस संदेश का प्रचार 23 नवंबर 2014 को अंग्रेज़ी में किया गया था।