एलिय्याह और एलीशा में परमेश्वर की आपूर्ति का खुलासा
एलिय्याह और एलीशा में परमेश्वर की आपूर्ति का खुलासा
के माध्यम से साझा करें
एक ऐसे परमेश्वर को देखें जिनके हृदय की इच्छा यह है कि आपको हर परिस्थिति में अनुग्रह दिखाएँ और आपकी सभी ज़रूरतों को पूरा करें!
पुराने नियम के भविष्यद्वक्ताओं एलिय्याह और एलीशा के इस उत्साहजनक, तुलनात्मक अध्ययन से जानें कि आप कैसे नए नियम में परमेश्वर के हृदय के साथ ख़ुद को एक दिशा में रख सकते हैं, और जिन प्रबंधों, आपूर्ति, बड़े बदलावों और सफलताओं की आपको ज़रूरत है, उन सब का अनुभव कर सकते हैं। जीवन को पूरी तरह बदल देने वाली सच्चाईयों को जानें जो आपकी मदद करेंगीः
• उदासी, अवसाद से स्वतंत्रता पाने में, जब आप पर से दंड-भावना की, दोष-भावना की पकड़ छूट जाती है।
• परमेश्वर के पास बिना डरे और हियाव से आने में, जब आप आपके लिए उनके बेशर्त प्रेम को जानते हैं।
• नई वाचा के अंतर्गत भविष्यद्वाणी के वरदान के बहाव में चलने में, और अपने आसपास के लोगों के लिए आशीष का कारण बनने में।
• अपने पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य, नौकरी या व्यवसाय, और सेविकाई को फ़लते-फ़ूलते देखने में, जैसे आप आपके जीवन में परमेश्वर की लगातार आती हुई आपूर्ति को ध्यान में रखकर चलते हैं।
अब समय आ गया है कि उन शक्तिशाली कुंजियों को जानें जो परमेश्वर की बहुतायत की आपूर्त्ति को खोल देंगी, और जिनसे आप हर एक दिन नई वाचा के फ़ायदों में चल पाएँगे।
इस संदेश का प्रचार 16 अगस्त 2020 को अंग्रेज़ी में किया गया था।
इसी तरह और भी

इस बात का निर्विवाद प्रमाण कि परमेश्वर आपके लिए है (क्रिसमस का संदेश)





















































