अन्य भाषाओं में प्रार्थना करने के लाभ
जब आप आत्मा में भाषाएँ बोलते हुए प्रार्थना करते हैं, तो परमेश्वर द्वारा दी गई चंगाई, फलदायीता और अच्छी सफलता के आशीषों का आनंद ले सकते हैं! जोसेफ प्रिंस के इस सामर्थी संदेश में जानें कि यह वरदान आज के समय में क्यों विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। और यह भी जानें कि आत्मा में प्रार्थना करने से कैसे:
परमेश्वर की सुरक्षा आपके और आपके प्रियजनों के ऊपर सक्रिय हो जाती है, दुश्मन के हमलों से बचाने के लिए।
आप नई वाचा की सच्चाइयों को समझ पाते हैं, जो आपके जीवन में और अधिक परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं को पाने में आपकी मदद करती हैं।
आप परमेश्वर के उस सामर्थी अभिषेक में चलते हैं, जो आपकी बुद्धि और तर्क से कहीं ऊपर है और आप दिव्य परिणामों को देखने लगते हैं।
आप चंगाई के बड़े बदलावों और परमेश्वर के अद्भुत कार्यकारी सामर्थ्य को पहले से कहीं अधिक अनुभव करने लगते हैं।
प्रिय, आत्मा में भाषाएँ बोलते हुए प्रार्थना करना अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना लें और उन आशीषों को सक्रिय रूप से पाना शुरू करें जो परमेश्वर ने आपके लिए रखी हैं!
इस संदेश का प्रचार 05 दिसंबर 2021 को अंग्रेज़ी में किया गया था।
.jpg?feedId=bAcD1AC585)






