सूरज से ऊपर जीवन जियें
क्या आपने कभी जीवन के अर्थ के बारे में सोचा है? या यह सोचा है कि आप जिन चीज़ों के पीछे भागते हैं, उनके पीछे कारण क्या है? धन, पहचान, सम्मान, उपलब्धियाँ… क्या ये चीज़ें वास्तव में आपको तृप्त कर सकती हैं? अगर नहीं, तो फिर क्या कर सकता है? इस रहस्योद्घाटन से भरे संदेश में सभोपदेशक की पुस्तक के माध्यम से देखिए कि कैसे केवल सांसारिक बातों में उलझा जीवन व्यर्थ है, और जानिए कि सच्ची संतुष्टि से भरे जीवन का उत्तर क्या है। यह सीखिए कि कैसे आप प्रभु के प्रेम में अपनी जड़ें जमाकर, कठिनाइयों का सामना भी आनंद के साथ करते हुए, विजयी जीवन जी सकते हैं—एक ऐसा जीवन जो पूरी तरह परमेश्वर को केंद्र में रखकर जिया जाता है।
इस संदेश का प्रचार 17 सितंबर 2023 को अंग्रेज़ी में किया गया था।