सही विश्वास करें और सही जीवन जियें
क्या आप जानना चाहते हैं कि यीशु के लहू से स्थापित नई वाचा को कैसे सक्रिय किया जाए और उस भरपूर जीवन में कैसे चला जाए जो उन्होंने आपके लिए ख़रीदा है? इस गहरे आत्मिक ज्ञान से भरे संदेश में पास्टर प्रिंस यह बताते हैं कि हमारे प्रभु की क्रूस पर मृत्यु ने विश्वासियों के लिए एक ऐसा मार्ग खोला है, जिसके द्वारा वे इन अंतिम दिनों में भी विजयी जीवन जी सकते हैं। जब आप नई वाचा—जो अनुग्रह पर आधारित है—की सच्चाइयों में जीने के महत्व को समझते हैं, तो आप पाएँगे कि परमेश्वर ने आपको ठीक जीवन जीने, संपूर्णता का अनुभव करने, और हर तरह की कमी, कठिनाई, और विनाशकारी आदत पर राज करने की शक्ति दी है!
इस संदेश का प्रचार 19 मई 2024 को अंग्रेज़ी में किया गया था।